कन्नौज: जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से माघ पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु मेहंदी घाट, कन्नौज का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने माघ पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत मेंहदी घाट भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए स्नान व पार्किंग स्थलों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, फ्लड पी0ए0सी0 व स्थानीय गोताखोरों की लगायी गयी ड्यूटियो को चेक किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही मेहंदी घाट पर स्थापित खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं से सम्बंधित जानकारी ली गयी। स्नान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गो तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी को तैनात किया गया है। सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं मार्गो की सी0सी0टी0वी0 एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।